spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्तों को किया सम्मानित

● जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्तों को किया सम्मानित

          रायगढ़ 1 सितंबर, 2025 । जिला पुलिस में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे प्रधान आरक्षक इग्नासियुस मिंज और आरक्षक मोहर साय भगत 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आज पुलिस कार्यालय में आयोजित सेवा सम्मान कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कार्यशैली और सेवाकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इग्नासियुस मिंज वर्ष 1985 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और लंबे समय तक रक्षित केंद्र के भंडारण शाखा में सेवा दी। वहीं, आरक्षक मोहर साय भगत वर्ष 1986 में पुलिस सेवा में वे मूलतः लैलूंगा निवासी हैं। उन्होंने लैलूंगा, खरसिया सहित जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दीं।
        सेवा सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके योगदान के लिए विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया और उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान समयाभाव के कारण जो काम पूरे नहीं कर पाए हों, उन्हें अब पूरा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।
          इस अवसर पर डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, श्रीमती साधना सिंह, वरिष्ठ स्टेनो अशोक देवांगन, प्रभारी मुख्य लिपिक श्रीमती मनोरमा बहिदार, कार्यालयीन स्टाफ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में सहकर्मियों ने अपने साथियों को भावुक विदाई दी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार🚨  लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा...

🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार🚨  लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा...
Latest
🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप...