spot_img
spot_img

● घरघोड़ा पुलिस की  कार्रवाई में तीन चोर गिरफ्तार – 50 हजार का माल बरामद, संगठित अपराध की धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

spot_img
spot_img
spot_img

● घरघोड़ा पुलिस की  कार्रवाई में तीन चोर गिरफ्तार – 50 हजार का माल बरामद, संगठित अपराध की धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 9 सितंबर । घरघोड़ा पुलिस ने सुने मकान में सेंधमारी कर मोटर, लोहे के सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा है।

      घटना 1 सितंबर की है जिसे लेकर कल ग्राम बोटीगुहा पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थी अबुजर तमन्नाई ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके पुराने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे चैनपुली, पाइप, ड्रम और अन्य लोहे के सामान चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

       जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर संदेह के आधार पर ग्राम चोटीगुडा निवासी तीन युवकों – गुरूचरण राठिया (28), संदीप पैकरा (26) और विद्याधर चौहान (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर तीनों ने संयुक्त रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी गुरूचरण राठिया की निशानदेही पर एक्वाटेक्स कंपनी का 2 एचपी मोनोब्लॉक पंप, चैनपुली, एक ड्रम और पांच नग लोहे के पाइप बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है।

    पुलिस ने आरोपियों के संगठित रूप से अपराध करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी और उन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक दीपरोशन एक्का और उधो पटेल की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अब छत्तीसगढ़ी में गूंजेगा ‘अयि गिरिनन्दिनि’ का जयघोष, स्थानीय कलाकारों की अनूठी पहल

महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का छत्तीसगढ़ी रूप सामने आया, DVW Production के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है प्रस्तुति संस्कृत के प्रसिद्ध देवी स्तोत्र ‘अयि गिरिनन्दिनि’ यानी महिषासुरमर्दिनी...

CHHATTISGARH NEWS

अब छत्तीसगढ़ी में गूंजेगा ‘अयि गिरिनन्दिनि’ का जयघोष, स्थानीय कलाकारों की अनूठी पहल

महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का छत्तीसगढ़ी रूप सामने आया, DVW Production के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है प्रस्तुति संस्कृत के प्रसिद्ध देवी स्तोत्र ‘अयि गिरिनन्दिनि’ यानी महिषासुरमर्दिनी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...