spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रामभांठा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

रामभांठा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

      रायगढ़, 20 सितंबर । रायगढ़ के रामभांठा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्रीमती नीलिमा राजपूत, श्रीमती जया मंजरी, श्रीमती कांता मोदी, प्रयोशाला सहायक श्रीमती रीता खड़िया और भृत्य श्रीमती डोलेश्वरी पैकरा भी उपस्थित रहीं।
      शिविर में डॉक्टर सेमान्तिका शर्मा, लैब टेक्नीशियन नीरज यादव, सुपरवाइजर हर्ष लता पॉल, स्टाफ नर्स प्रतिमा शील एवं पुरुष स्वास्थ्यकर्ता अजय राजदीप ने अपनी सेवाएं दीं। छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और सिकलिंग की जांच की गई। वहीं, छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्लोगन लेखन के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को कपड़े के बजाय पैड उपयोग करने, समय-समय पर बदलने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
        प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक रहकर ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा दल और विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक वातावरण बना।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला जांजगीर-चांपाप्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत्मीय स्वागत

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आज़ाद जिला जांजगीर-चांपाजांजगीर चांपा जिले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले के विभिन्न...
Latest
जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक... लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय