spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा रायगढ़ मुख्य मार्ग की दुर्गापुर पुलिया बनी मौत का जाल

कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, रोजाना लगता है लंबा जाम

लैलूंगा रायगढ़ मुख्य मार्ग की दुर्गापुर पुलिया बनी मौत का जाल

कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, रोजाना लगता है लंबा जाम

लैलूंगा। रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गापुर पुलिया आज खतरे की घंटी बन चुकी है। बरसों पुरानी यह पुलिया अब इतनी जर्जर हो चुकी है कि उस पर से गुजरना मानो मौत को दावत देना है। पुलिया पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, किनारों की रेलिंग टूटी हुई है और सड़क धंस चुकी है। भारी वाहनों का दबाव इतना है कि पुलिया किसी भी दिन ध्वस्त हो सकती है। इस स्थिति में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग की यह पुलिया प्रतिदिन हजारों वाहनों का भार झेलती है। कोयला, लोहा, मुरुम और कृषि उपज से लदे भारी ट्रक यहां से लगातार गुजरते रहते हैं। पुलिया की चौड़ाई बेहद कम होने के कारण अक्सर ट्रकों और बसों की भिड़ंत जैसी स्थिति बन जाती है। यही वजह है कि हर दिन कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसमें आम लोग, स्कूली बच्चे और मरीज भी फंस जाते हैं।

ग्राम दुर्गापुर और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन तक सीमित रहा। जनता का कहना है कि यह पुलिया कभी भी टूटकर बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है। छोटे वाहन चालक और मोटरसाइकिल सवार तो जान जोखिम में डालकर किसी तरह पार करते हैं। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। गड्ढों में पानी भरने से पुलिया पर फिसलन हो जाती है और आए दिन वाहन फिसलकर गिरते रहते हैं।

व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने भी स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से सामान की ढुलाई में देरी होती है। कई बार तो आधा-आधा घंटा वाहन फंसे रहते हैं। इससे आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। स्कूल बस चालक कहते हैं कि बच्चों को समय पर पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एंबुलेंस सेवाएं भी इस पुलिया पर फंसकर परेशानी का सामना करती हैं। हाल ही में एक मरीज की जान समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण खतरे में पड़ गई थी।

ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। वे कहते हैं कि बार-बार लिखित शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने पुलिया के सुधार पर कोई कदम नहीं उठाया। चुनाव के समय नेताओं द्वारा पुलिया के चौड़ीकरण और मरम्मत का वादा जरूर किया जाता है, लेकिन काम शुरू नहीं होता।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही स पुलिया का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे चक्काजाम और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

साफ है कि दुर्गापुर पुलिया अब हादसे को दावत दे रही है। यह सिर्फ लैलूंगा ही नहीं बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को तत्काल संज्ञान लेकर पुलिया के चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य शुरू करना होगा। वरना किसी भी दिन बड़ा हादसा घट सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।

सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी और नेता जनता की इस पीड़ा को गंभीरता से लेंगे या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करेंगे?

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई