शासकीय विद्यालय नरी एवं मल्दा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक…

*शासकीय विद्यालय नरी एवं मल्दा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर एवं “हमर बेटी हमर मान” के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक…

विनय सिंह बेमेतरा —————————————- माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मंशा अनुसार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए "अभिव्यक्ति" ऐप एवं "हमर बेटी हमर मान" के तहत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा जिले में "हमर बेटी हमर मान" के माध्यम से "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 का व्यापक प्रचार - प्रसार किया जा रहा हैं। इसी कडी में आज दिनांक 18.10.2022 को थाना चंदनू एवं थाना नांदघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरी एवं मल्दा में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक प्रमोद शर्मा, राजेश ठाकुर एवं "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्ष टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक नेमसिंह राजपूत के द्वारा शासकीय हाई स्कुल नरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्दा में शिक्षक/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। "हमर बेटी हमर मान" के तहत छात्र-छात्राओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। तथा बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार/शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति आदि की सूचना किसी भी नागरिक द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 पर देने के संबंध में जानकारी देकर प्रचार-प्रसार एवं उपयोग के संबंध में बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कुल नरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्दा के शिक्षक/शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...