spot_img
spot_img

लैलूंगा में शुक्रवार को रहेगा बिजली बंद! सुबह  से दोपहर तक ठप रहेगी बिजली, इतने गांव होंगे प्रभावित

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में शुक्रवार को रहेगा अंधेरा! सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ठप रहेगी बिजली, सभी गांव होंगे प्रभावित

लैलूंगा। क्षेत्रवासियों को शुक्रवार 17 अक्टूबर को चार घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। विद्युत विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 33/11 केवी लैलूंगा सबस्टेशन से निकलने वाले सभी फीडर बंद रहेंगे।

इस दौरान लैलूंगा टाऊन, तोलेंगे, कटकलिया, बहमा, राईसमिल, झगरपुर, पोतरा और कोतबा सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इसका असर घरों से लेकर बाजारों, स्कूलों, बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक दिखाई देगा। गर्मी और उमस के बीच चार घंटे की बिजली कटौती से लोग बेहाल रहेंगे।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस दौरान ट्रांसफार्मर लाइन की सफाई, फॉल्ट रिपेयरिंग और उपकरणों के परीक्षण का काम किया जाएगा, जिससे आगामी दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। हालांकि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान विद्युत उपकरणों को बंद रखें ताकि किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके।
जनता का कहना है कि बार-बार रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली बंदी से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है, ऐसे में विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए।


spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

CHHATTISGARH NEWS

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा महोत्सव का रंगारंग उत्सव

राधा-कृष्ण मंदिर में पहली बार सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता...