spot_img
spot_img

पुलिस स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

शहीद स्मृति गार्डन, उर्दना में पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

शहीद स्मृति गार्डन, उर्दना में पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 21 अक्टूबर 2025 / उर्दना स्थित शहीद स्मृति गार्डन में आज पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
         वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि समाज और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जिले के कई शहीदों के नाम पर स्टेडियम और उद्यानों का नामकरण किया जा चुका है तथा शेष शहीदों के नाम पर भी प्रमुख स्थलों का नामकरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकें। समारोह में उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे।
           उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस पर आज रायगढ़ जिले में शहीद स्मृति गार्डन, उर्दना में भावपूर्ण परेड का आयोजन किया गया। यह दिवस वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सेना के हमले में शहीद हुए दस पुलिस जवानों की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के गश्ती दल पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें दस वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तीन सप्ताह बाद चीन ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर भारत को लौटाए थे, जिनका अंतिम संस्कार लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।  
       आयोजित शहीद परेड में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी रैंक के 191 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। इसके उपरांत परेड कमांडर के आदेश पर शोक शस्त्र क्रिया और शहीदों को भावपूर्ण सलामी दी गई। रक्षित निरीक्षक अमित सिंह की अगुवाई में परेड की कमान प्लाटून कमांड उज्लार सिन्हा ने संभाली, जबकि दो टोलियों के कमांड एएसआई नरसिंग नाथ यादव और एएसआई सुमन चौहान ने संभाले।
         इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री अरविंद पी.एम., सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, सेनानी 6वीं वाहिनी श्रीमती निवेदिता पॉल, उप सेनानी श्री बृजेश तिवारी तथा शहीदों के परिजन एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...