spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ में हादसे के बीच मसीहा बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खुद घायलों को पहुंचाया अस्पताल!

हादसे के बीच मसीहा बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खुद घायलों को पहुंचाया अस्पताल!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़ / पूंजीपथरा : आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने रास्ते में इंसानियत की मिसाल पेश की। पूंजीपथरा के पास एक ओमिनी कार और ट्रेलर के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार गजानंद चौहान और मोहर साय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता इतनी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों घायल फंसे रह गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दीपक सिदार ने बिना एक पल गंवाए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने खुद लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

दीपक सिदार के इस मानवीय कदम की हर ओर सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा — “कार्यक्रम तो फिर कभी हो जाएगा, लेकिन जीवन सबसे अनमोल है।”

पूरा रायगढ़ जिला अब ईश्वर से गजानंद चौहान और मोहर साय के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर ‘मेहरबान’ तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?

भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचाने की है बड़ी सेटिंग ?जहाँ अपील भी बन जाए...
Latest
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए