spot_img
spot_img

● राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

spot_img
spot_img
spot_img

● राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 12 नवंबर । जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जिला झारसुगुडा जेल से लाकर घटनास्थल पर घटना का रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
       दिनांक 31 जुलाई 2025 को जूटमिल थाना अंतर्गत राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान का कुंडा तोड़कर भीतर रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर सोने की पुरानी चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमका, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल, सिक्के और ₹4 लाख नगद सहित लाखों के सामान ले उड़े थे। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
      जांच के दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरोह ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात की है। इस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। वह वर्तमान में जिला जेल झारसुगुड़ा में निरुद्ध था।
   जूटमिल पुलिस ने माननीय जिला न्यायालय झारसुगुड़ा से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया। पूछताछ में कन्हैया पलासिया ने राधिका रेसिडेंसी में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।
     थाना जूटमिल की टीम अब चोरी में शामिल आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS