● लैलूँगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई : अवैध शराब, मवेशी तस्करी और खुड़खुड़िया जुए पर एक साथ प्रहार

● लैलूंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई : अवैध शराब, मवेशी तस्करी और खुड़खुड़िया जुए पर एक साथ प्रहार

● ग्राम टेटकाआमा खुडखुडिया जुआ पर घेराबंदी में पांच जुआरी को किया गिरफ्तार, नकदी–16,360 रुपये और जुआ सामग्री जब्त

रिपोर्ट  ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़,16 नवंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के सख़्त दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में नव पदस्थ थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पदभार ग्रहण के साथ ही अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 15 नवंबर को ग्राम गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब और मवेशी तस्करी की कार्रवाई के साथ-साथ जुआरियों पर भी निर्णायक प्रहार किया। देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेटकाआमा में नाटक मंडली के पीछे बिजली खंभे की रोशनी में कुछ लोग खुड़खुड़िया जुआ खेलते हुए रुपये–पैसे का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए हमराह स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी की और मौके से पांच जुआरियों—चेतन प्रसाद प्रधान, हुनर उरांव, समीम जाफर, मोहम्मद हमीद खान और कमरूद्दीन खान—को दबोच लिया। कुछ लोग पुलिस की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के फड़ से कुल 16,360 रुपये नगद और पूरी जुआ सामग्री जब्त की गई है। थाने में उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव के साथ प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का, राजू तिग्गा और चमरसाय भगत की सक्रिय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...