spot_img
spot_img

लैलूँगा में सरस्वती साइकिल योजना का धमाका…!

spot_img
spot_img
spot_img

लोकेशन- लैलूंगा
रिपोटर-हीरालाल राठिया

लैलूंगा में सरस्वती साइकिल योजना का धमाका…!

113 बेटियों को मिली नई उड़ान — मंच पर नेताओं की ताबड़तोड़ घोषणाओं से गूंजा स्कूल

लैलूंगा। शासकीय कन्या हाई स्कूल लैलूंगा में शुक्रवार को सरस्वती साइकिल योजना का ऐसा ऐतिहासिक आयोजन हुआ कि पूरा स्कूल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। 113 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया, और बेटियों के चेहरों पर नई राह पकड़ने का उमंग साफ नजर आया।

मंच पर मौजूद थे— जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनीष मित्तल, शक्ति केंद्र प्रभारी आशीष मित्तल, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पार्षद लल्लू मुंडा, विनय बानी, नूतन प्रधान, हरिहर होता, कृष्णा यादव, पूनम कौशिक, दिनेश यादव, अवध राम पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि।

मंच पर मनोज सतपति का बवाल ऐलान!

“जिले में टॉप करने वाली बेटी को मिलेगा ₹31,000 का पुरस्कार!”
इस घोषणा के साथ ही पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा और छात्राओं में जोश देखते ही बन रहा था।

साइकिल पाकर छात्राओं ने कहा कि अब स्कूल आना-जाना और आसान होगा, और वे उच्च शिक्षा तक पहुंचने के लिए और प्रेरित महसूस कर रही हैं।
सभी अतिथियों ने मिलकर बेटियों को साइकिल सौंपी, जिससे कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक दोनों रूप से चर्चा का केंद्र बन गया।

मनीष मित्तल ने कहा— “बेटियों को सशक्त करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
कृष्णा यादव बोले— “लैलूंगा शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगा।”

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो के साथ हुआ।

कुल मिलाकर—
लैलूंगा की 113 बेटियों को मिली यह नई उड़ान… शिक्षा और विकास की बड़ी मिसाल बन गई!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS