WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अंदर की वीडियो देखें हादसा! सरस्वती शिशु मंदिर पथलगांव की स्कूल बस मुड़ा गाँव के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 12-15 बच्चे घायल — परिजनों में भारी गुस्सा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

हादसा! सरस्वती शिशु मंदिर पथलगांव की स्कूल बस मुड़ा गाँव के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 12-15 बच्चे घायल — परिजनों में भारी गुस्सा

पथलगांव/मुड़ा गाँव — मंगलवार की सुबह सरस्वती शिशु मंदिर पथलगांव की स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी मुड़ा गाँव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। बस में उस समय 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसा इतना तेज था कि बस के पिछले हिस्से में बैठे कई बच्चे चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बस के दरवाज़े तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन बड़ी संख्या में पहुँच गए और स्कूल प्रबंधन तथा बस चालक पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि बस की हालत पहले से ही खराब थी, फिर भी उसे रोज़ चलाया जा रहा था। हादसे की खबर फैलते ही गाँव में आक्रोश फैल गया और लोग स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक डगमगाई और चालक उसे संभाल नहीं पाया, जिसके बाद बस पलटती चली गई। बच्चे जोर–जोर से चिल्लाने लगे, और ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। कई बच्चों के हाथ–पैर और सिर में चोटें आई हैं, जिनका इलाज के लिए उपस्वास्थ्य भेजा गया है ।  परिजनों ने साफ कहा है कि अगर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

यह हादसा स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है और लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पत्थलगांव और आसपास के बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपकी पसंदीदा और दमदार नई Bajaj Pulsar 125 बाइक को घर लाना हुआ...

CHHATTISGARH NEWS

पत्थलगांव और आसपास के बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपकी पसंदीदा और दमदार नई Bajaj Pulsar 125 बाइक को घर लाना हुआ...

RAIGARH NEWS

₹501 में बुक करें New Pulsar 125, डिलीवरी पर उपहारों की बरसात!लैलूँगा में New Pulsar 125 की धमाकेदार एंट्री, ₹501 की बुकिंग पर Jio...

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर! NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार! लैलूँगा में New Pulsar...