spot_img
spot_img

● पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पुलिस जांच में पति निकला हत्यारा

● लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को हत्या की अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

● मुर्गा बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी से मारपीट गला घोंटकर की हत्या और आत्महत्या का रूप देने की थी कोशिश

spot_img
spot_img
spot_img

● पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पुलिस जांच में पति निकला हत्यारा

● लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को हत्या की अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

● मुर्गा बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी से मारपीट गला घोंटकर की हत्या और आत्महत्या का रूप देने की थी कोशिश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 09 जनवरी । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

         जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में दिनांक 24 दिसंबर 2025 की शाम पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। *आरोपी गिरधारी पैकरा उम्र 27 वर्ष निवासी काराडेगा पटेलपारा* द्वारा थाना लैलूंगा में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

      मर्ग क्रमांक 173/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई बारीकी से जांच एवं शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु *हत्यात्मक* होना स्पष्ट किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 24.12.2025 की शाम आरोपी बिना पूछे मुर्गा-मटन लेकर घर पहुंचा, जिस पर पत्नी द्वारा नाराजगी जताए जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की फुंकनी एवं धारदार परसूल से मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

     हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को छुपाने की नीयत से मृतिका को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और परिजनों व ग्रामीणों को झूठी जानकारी दी। मर्ग जांच में अपराध के साक्ष्य छुपाने एवं मिथ्या सूचना देने की पुष्टि होने पर  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103(1) एवं 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना अधिकारी द्वारा आरोपी से मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की फुकनी और परसूल और महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

    आरोपी गिरधारी पैकरा को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
     इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

RAIGARH NEWS

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की एके-47 फायरिंग का मामला पीएचक्यू पहुंचा, मांगा गया स्पष्टीकरण

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान वायरल हुआ था वीडियो; पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियार संभालने के तरीके और सुरक्षा मानकों पर...