तातापानी महोत्सव के भव्य उद्घाटन में सुपरस्टार अनुज शर्मा का जलवा

लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का जीता दिल

तातापानी महोत्सव के भव्य उद्घाटन में सुपरस्टार अनुज शर्मा का जलवा

लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का जीता दिल


ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव की पहली शाम छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा के नाम रही। अपने चिर-परिचित अंदाज और सुरीली आवाज से उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद हजारों दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात सांस्कृतिक मंच की कमान अनुज शर्मा ने संभाली। उन्होंने अपने लोकप्रिय फिल्मी गीतों और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू बिखेरते हुए अपने फ़िल्मी और लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।कड़ाके की ठंड के बावजूद सुपरस्टार को सुनने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। दर्शकों ने न केवल गानों का आनंद लिया, बल्कि उनके साथ झूमते भी नजर आए।
मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए अनुज शर्मा ने तातापानी की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि तातापानी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तर छत्तीसगढ़ की आस्था और परंपरा का संगम है। तातापानी की इस पावन धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी लोक संस्कृति, गीत और संगीत ही हमारी असली पहचान हैं। शासन-प्रशासन द्वारा इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ती है।अनुज शर्मा ने जिला प्रशासन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि तातापानी के गर्म जल स्त्रोत जैसी प्राकृतिक धरोहरों को विश्व पटल पर लाने के लिए ऐसे महोत्सव मील का पत्थर साबित होंगे।
प्रशासनिक व्यवस्था महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा अनुज शर्मा और उनके दल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलाईगढ़ में अवैध महुआ शराब का सैलाब आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल कथित मिलीभगत की आशंका से निष्पक्ष जांच की मांग...

युवा और नाबालिग भी चपेट में गांव-गांव और गलियों तक फैल रहा अवैध शराब का जाल कार्रवाई नहीं होने से विभाग की निष्क्रियता पर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...