कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने को लेकर किसानों की नाराजगी, मंडी गेट पर बैठे किसान

कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने को लेकर किसानों की नाराजगी, मंडी गेट पर बैठे किसान

कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने से नाराज़ किसानों ने मंगलवार को मंडी गेट पर बैठ कर नाराजगी जाहिर किया। नाराज किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंडी परिसर में ताला लगाकर नाराजगी दर्ज कराया।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार लैलूंगा मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर लगभग 20 किसानों के टोकन कटवाए गए, लेकिन इसके बावजूद किसान संतुष्ट नहीं हुए।

किसानों का कहना है कि केवल कुछ किसानों के टोकन काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिनका टोकन नहीं कटा है ऐसे सभी किसानों के टोकन तत्काल काटे जाएं और सभी किसानों के धान खरीदी की जाए ताकि किसी भी किसान के साथ भेदभाव न हो।

इस दौरान  ब्लॉक कांग्रेस लैलूंगा के पूर्व अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा एवं पूर्व विधायक हृदय राम राठिया भी किसानों के समर्थन में मंडी के सामने बैठे और प्रशासन से किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक नायब तहसीलदार लैलूंगा धान उपार्जन केंद्र में मौजूद हैं और किसान मंडी के गेट में बैठे हुए हैं  फिलहाल किसानों ने मांगें पूरी होने तक गेट पर बैठे रहने की बात कही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बधाइयों से पटा सोशल मीडिया, भाजपा युवा नेता मनोज सतपती को शादी की सालगिरह पर मिल रही शुभकामनाएं

लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती की शादी की सालगिरह के अवसर पर सुबह से ही शुभकामनाओं...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...