spot_img
Monday, February 16, 2026
Monday, February 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी,

सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी, चेन्द्रा निवासी कर्मठ कार्यकर्ता बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संगठन में उत्साह की लहर

चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर,

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डे द्वारा जारी सूची में सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेन्द्रा निवासी सूर्य प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूर्य प्रताप सिंह लंबे समय से संगठन के सक्रिय, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। बचपन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे सूर्य प्रताप सिंह ने युवावस्था से ही संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। वे दो बार मंडल महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं तथा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईटी सेल के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की खबर मिलते ही सूरजपुर जिला भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल बन गया। जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।
इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आईटी सेल के सशक्तिकरण के जरिए संगठन अपनी जमीनी पकड़ को डिजिटल विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रहा है। सूर्य प्रताप सिंह की नियुक्ति से न केवल सूरजपुर जिले का मनोबल बढ़ा है, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं को भी यह संदेश मिला है कि समर्पण और निरंतर परिश्रम से संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां हासिल की जा सकती हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत! लैलूंगा।राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बादछत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1 बजाज डीलर...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद...