spot_img
spot_img

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा पुलिस की सतर्कता से पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

संगठित तरीके से चोरी करने का खुलासा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 20 फरवरी 2026 ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बैटरी चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं।

     प्रकरण में प्रार्थी मुकेश कुमार झा पिता स्व. सुभाषचंद्र झा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोरबा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 2 नवंबर 2025 की रात करीब 11 से 12 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रेलर वाहन क्रमांक CG-10-BN-8366 में लगे 02 नग बैटरी, नोजल, पंप एवं अन्य सामान, जिसकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये है, को जामपाली खदान के सामने मेन रोड किनारे से चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

      विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने *आरोपी संतोष यादव पिता कैलाश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा चोरी की बैटरियों को ग्राम टेरम मेन रोड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी संतोष यादव के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी तथा आरोपी लक्ष्मीनारायण यादव पिता कुरसो यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी लुडेग थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी, कुल कीमती 5,000 रुपये बरामद की गई। आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने के कारण प्रकरण में धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।

      दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्योराम पटेल एवं प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

      रायगढ़ पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS