लैलूंगा का गौरव बढ़ा!” मनीष अग्रवाल बने भाजपा जिला रायगढ़ आर्थिक प्रकोष्ठ के सह–संयोजक, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
लैलूंगा के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब आया जब वर्तमान अग्रवाल समाज एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स लैलूंगा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के आर्थिक प्रकोष्ठ का सह–संयोजक नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई।
व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले मनीष अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि लैलूंगा के व्यापारिक समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है। वर्षों से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और समाधान दिलाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। अब पार्टी संगठन में आर्थिक प्रकोष्ठ के सह–संयोजक के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जैसे ही नियुक्ति की खबर सार्वजनिक हुई, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “बहुत-बहुत बधाई”, “लैलूंगा का मान बढ़ाया”, “गर्व का क्षण” जैसे संदेशों की बाढ़ आ गई। समाज के वरिष्ठजनों, व्यापारियों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कई लोगों ने इसे संगठन में उनकी मेहनत, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मनीष अग्रवाल की संगठनात्मक समझ और आर्थिक विषयों पर पकड़ से जिला स्तर पर व्यापारिक हितों को मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में आर्थिक प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भी इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज की सक्रियता और सकारात्मक छवि को दर्शाता है।








