Air Ambulance Crash: खराब मौसम बना काल? एयर एंबुलेंस हादसे में सात जिंदगियां बुझीं

झारखंड। Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम (23 फरवरी 2026) एक भीषण विमान हादसे में रांची से दिल्ली जा रही Redbird Airways Pvt Ltd की Beechcraft C90 (रजिस्ट्रेशन VT-AJV) एयर एंबुलेंस सिमरिया के बरियातू/कसरिया पंचायत क्षेत्र के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

रांची से दिल्ली लाया जा रहा था मरीज (Photo: ITG)

विमान शाम 7:11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ा था और टेकऑफ के करीब 20–23 मिनट बाद कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया। विमान ने खराब मौसम के कारण डायवर्जन की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन इसके बाद रडार और कम्युनिकेशन से गायब हो गया। चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने पुष्टि की कि हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दर्दनाक: एक जिंदगी बचाने जा रहे थे... 7 की हो गई मौत, रांची एयर एंबुलेंस के  साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की इनसाइड स्टोरी | Air Ambulance Crashes in  Jharkhand's ...

SDPO शुभम खंडेलवाल के अनुसार सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, मरीज संजय कुमार (41), अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा निवासी थे और 16 फरवरी को 65 प्रतिशत झुलसी हालत में रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती हुए थे। परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने हेतु एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। अस्पताल के CEO अनंत सिन्हा के मुताबिक मरीज को सोमवार शाम अस्पताल से एयरपोर्ट ले जाया गया था।

रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि विमान का संपर्क करीब 20 मिनट बाद टूट गया था और खराब मौसम संभावित कारण हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह का पता DGCA और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की जांच के बाद ही चलेगा।

दिल्ली से जांच टीम रवाना हो चुकी है और ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...