spot_img
spot_img

LPG Price Hike: होली से पहले लगा झटका, LPG सिलेंडर ₹28-₹31 हुआ महंगा; लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

spot_img
spot_img
spot_img

होली से पहले LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है। दाम 28-31 रुपये बढ़े हैं और 1 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर अब 1875.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1720.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1692 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये की जगह बढ़ाकर 1929 रुपये कर दी गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब इस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर 2025 में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। अभी इंडेन के घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है।
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, भद्रा का नहीं पड़ेगा प्रभाव; जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखेंगी निर्जला व्रत, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का मुहूर्त सुहागिन...

CHHATTISGARH NEWS

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, भद्रा का नहीं पड़ेगा प्रभाव; जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखेंगी निर्जला व्रत, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का मुहूर्त सुहागिन...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Latest
Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, भद्रा का नहीं पड़ेग... Hanuman Chalisa: ‘विद्यावान गुणी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर’, हनुमान जी की... खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष ... 🔥 2 साल से खड़ी पानी टंकी, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण! लाखों खर्च, फिर भी सूखे... आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, नौकरी, ... Vivo Y600 5G लॉन्च: सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगी 10,000mAh की दमदार बैटरी, बजट यू... November 2026 Vrat-Tyohar: नवंबर में दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी, ... अंबिकापुर में हिमाल गुसैन ने जीती सुसीमा ट्रॉफी, 7.5 अंकों के साथ बने चैंपियन ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारी तेज, 1 नवंबर की दिल्ली रैली क... कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारियों