बड़ी वारदातः एक साथ 4 मर्डर… कुल्‍हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या की, पूरे गांव में फैली सनसनी

spot_img

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार के चार लोगों को कुल्‍हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या की गई। जबकि दो गंभीर घायल है। बताया गया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बहराइच में से सामने आई है। रविवार देर रात को मजरे रामनगर गांव में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद खूनी संघर्ष बन गया। यहां गांव निवासी बडलूराम के परिवार पर उसके भाई ने हमला किया। आरोप है कि परिवार के चार लोगों को कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्या की गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना में मृतकों की पहचान (82 साल) शिताला, (60 साल) संजू देवी, (20 साल) पार्वती और (62 साल) बडलूराम के रूप में हुई है। जबकि 40 वर्षीय गुरुदेव और 30 वर्षीय निरंकार गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS