spot_img
Saturday, March 7, 2026
Saturday, March 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

भाजपा किसान मोर्चा में ललित प्रधान की धमाकेदार एंट्री, जिला मंत्री बनते ही समर्थकों में जश्न की लहर

भाजपा किसान मोर्चा में ललित प्रधान की धमाकेदार एंट्री, जिला मंत्री बनते ही समर्थकों में जश्न की लहर

लैलूंगा / भाजपा किसान मोर्चा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ललित प्रधान को जिला मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर मनोनित किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर क्षेत्र भर में उन्हें बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है।

बताया जा रहा है कि ललित प्रधान लंबे समय से भाजपा संगठन और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन और शासन का ध्यान आकर्षित किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, मेहनत और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला मंत्री बनाए जाने के बाद ललित प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि ललित प्रधान के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

ललित प्रधान के जिला मंत्री बनने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

फिलहाल क्षेत्र में ललित प्रधान की इस नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज है और समर्थक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन और किसानों दोनों को मिलेगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 07 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 07 March 2026: 07 मार्च 2026 को शनिवार का दिन है। इस दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़...
Latest
Aaj Ka Panchang 07 March 2026: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शु... Aaj Ka Rashifal 7 March 2026 : इन 6 राशियों के जीवन में होंगे कई बदलाव, दिन रहेग... वाड्रफनगर के वार्ड 05 में भव्य होली मिलन समारोह, नवसृजन मंच द्वारा 15 मार्च को 'छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान' समारोह जलसंसाधन विभाग के 5 विकास कार्यों के लिए लगभग 29 करोड़ की राशि स्वीकृत सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार ह... गैरेज मिस्त्री पर गंभीर आरोप – मरम्मत के बहाने मालिक की बोलेरो लेकर रायपुर तक घू... सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार

जिला स्तरीय जनसमस्या न...
जशपुर बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए ... Big Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: यात्री बस पलटी, 6 लोगों की मौत