spot_img
spot_img

एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज

spot_img
spot_img
spot_img

Sehore Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में डबल मर्डर का दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित रूप से अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रही है।

चाचा ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिद्धिकगंज थाना इलाके के धर्मपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन एग्जाम देने जा रहे थे। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान 20 साल की शीतल मालवीय और उसके छोटे भाई कुलदीप मालवीय के तौर पर हुई। कुलदीप की उम्र 19 साल थी। दोनों के पिता का नाम जगदीश मालवीय था।

शीतल और कुलदीप पर डंडे से किया अटैक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने कथित रूप से एग्जाम सेंटर जा रहे दोनों भाई-बहन को रास्ते में रोक लिया और डंडों से अटैक कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हरिसिंह और जगदीश सगे भाई हैं और उनके बीच लंबे वक्त से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

हिरासत में लिए गए आरोपी पिता और बेटा

एसपी शुक्ला ने बताया कि इस अटैक में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की पड़ताल चल रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨💥 40 महिलाओं की किस्तों के ₹7.58 लाख डकारकर हैदराबाद में छिपा था आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से दबोचा!

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ाफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS