समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा

spot_img

रायपुर: प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने साहू समाज के गौरवशाली इतिहास और सेवा भाव की प्रशंसा की। माँ कर्मा देवी के आशीर्वाद से निनंवा में निर्मित यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र बनेगा। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भवन आने वाली पीढि़यों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह आज संपन्न हुआ। भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग साक्षी बने।  वर्मा ने कहा कि रायपुर जिले के ग्राम निनंवा में आज सामाजिक एकजुटता और विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की यह एकजुटता सम्मान और गौरव का संगम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू संघ के  मनीराम साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में  देवनाथ साहू,  राजू शर्मा और  अनिल अग्रवाल सहित क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों और वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह के अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्वजातिय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल

मेष राशि ये दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है. कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे....

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल

मेष राशि ये दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है. कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे....

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...