spot_img
Tuesday, March 31, 2026
Tuesday, March 31, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार

रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मनरेगा और NRLM के समन्वय से जिले के 28 क्लस्टरों में नए मॉडल तालाबों का होगा निर्माण

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 31 मार्च 2026। राज्य शासन के “मोर गांव, मोर पानी अभियान” के अंतर्गत के “मोर गांव, मोर पानी अभियान” के तहत रायगढ़ जिले में एक नई और महत्वाकांक्षी पहल “नवा तरिया, आय के जरिया” प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। जिला पंचायत द्वारा मनरेगा (MGNREGA) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के समन्वय से इस योजना को नए वित्तीय वर्ष से जिले के सभी 7 विकासखंडों में लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
           योजना के तहत जिले के 28 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) में कम से कम एक-एक मॉडल तालाब का निर्माण किया जाएगा। इन तालाबों को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करने के लिए “रिज टू वैली” कॉन्सेप्ट अपनाया जा रहा है, जिसमें ‘Clart’ ऐप और युक्तधारा पोर्टल की मदद से स्थल चयन और योजना निर्माण किया जा रहा है। इससे कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी, साथ ही भू-जल स्तर में सुधार की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।
             इस योजना की सबसे खास बात यह है कि तालाबों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा, लेकिन उनका उपयोग और प्रबंधन महिला स्व-सहायता समूहों (CLF) को सौंपा जाएगा। “नवा तरिया, आय के जरिया” थीम के अनुरूप इन तालाबों में मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन और अन्य जल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
             परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में CLF से जुड़ी महिलाओं को तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह योजना न केवल जल संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, “यह पहल जिले में विकास का एक मॉडल बनेगी, जहां जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण साथ-साथ आगे बढ़ेंगे और ‘नवा तरिया’ वास्तव में ‘आय का जरिया’ बनकर उभरेगा।”

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता रायपुर-मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के धरसींवा...
Latest
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की पुण्यतिथि पर किया... 31 मार्च छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन - मुख्यमंत्री सा... पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया ह... नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब जेल से घर तक सीधी बात, बंदियों को मिलेगी वीडियो-ऑडियो कॉलिंग की सुविधा, प्रति... CG : शराब घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: अवैध शराब ढोने वाली 16 गाड़ियां जब्त पूना मारगेम से मिली सफलता, 5 माओवादी कैडरों ने हथियार समेत किया सरेंडर, सभी पर थ... शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने शोक जताते हुए किया... दिल दहला देने वाली घटना : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, रेल...