मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार

spot_img

बिलासपुर। पुलिस ने शादी के नाम पर मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों के जरिए ‘मैरिज ब्यूरो’ चलाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने म्यूल अकाउंट की जांच की, तब इस गैंग का पता चला। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो ऑफिस के कॉल सेंटर में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस की टीम म्यूल अकाउंट की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। जांच में यह भी पता चला कि अकाउंट में ’’मैरिज ब्यूरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी।सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि ACCU की टीम पूर्व में म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि मैरिज ब्यूरो गैंग इस तरह की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐसे गिरोह की जानकारी जुटाई, जिसमें सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर में दबिश दी, जहां संचालक और सहयोगी सक्रिय मिले। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। सीएसपी ने बताया कि गिरोह के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि जमा कराई जाती थी। जिसके बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी। ताकि सामने वाला भावनात्मक रूप से जुड़ जाए और उन्हें उनके ब्यूरो पर भरोसा हो।

 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

गरबा-डांडिया आयोजन की पूर्व सूचना देना अनिवार्य, विसर्जन, ध्वनि व्यवस्था और आयोजन की गरिमा बनाए रखने पर प्रशासन का जोर रायगढ़, 30 सितंबर 2026। दुर्गोत्सव...

CHHATTISGARH NEWS

दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

गरबा-डांडिया आयोजन की पूर्व सूचना देना अनिवार्य, विसर्जन, ध्वनि व्यवस्था और आयोजन की गरिमा बनाए रखने पर प्रशासन का जोर रायगढ़, 30 सितंबर 2026। दुर्गोत्सव...

RAIGARH NEWS

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में हुए रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी लगातार निरीक्षण 1 अक्टूबर को होगा प्रतियोगिता का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...