spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अब घर बनाना हुआ महंगा, फिर बढ़ेंगे सीमेंट के दाम, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

रायपुर।  प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, सीमेंट कंपनियां सोमवार से प्रति बोरी करीब 50 रुपए तक दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वर्तमान में जहां सीमेंट की कीमतें 250 से 285 के बीच हैं, वहीं बढ़ोतरी के बाद इनके 300 के पार जाने की संभावना है।

हैरानी की बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की जा रही है, जब मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और बाजार में सीमेंट की मांग भी कम रहती है। इसके बावजूद कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने की तैयारी उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध देखने को मिला था। जिसे लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कंपनियों के फैसले पर आपत्ति जताई थी और कीमतों पर नियंत्रण की मांग की थी। अब एक बार फिर संभावित मूल्य वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जो निर्माण कार्य करा रहे हैं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई