युवती की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को उसके सहयोगी के साथ भेजा गया जेल….

आरोपी युवक ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या के बाद साथी के साथ खेत में दफन किया था शव….

#छाल पुलिस शव का उत्खन्न कराकर आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य जुटाकर की गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड….*रायगढ़* । #छाल पुलिस द्वारा ग्राम जोगडा की युवती (21 साल) की गला दबाकर हत्या के बाद उसके शव को दफन करने के मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । युवती के परिजन *युवती के गुम होने के करीब ढाई माह बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट* थाना छाल में दर्ज कराया गया था । युवती ग्राम आरोपी कुडेकेला निवासी सेतराम राठिया के साथ विगत तीन वर्षों से सम्पर्क में थी । युवती के परिजन तथा गांव के कुछ लोग सेतराम राठिया द्वारा युवती की हत्या कर अपने खेत में शव को दफन करने की आशंका जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे । छाल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा एसडीएम से शव उत्खन्न की अनुमति लेकर शव का उत्खन्न कराया गया जिसमें युवती के परिजनों की शंका सही निकली । आरोपी सेतराम राठिया युवती की गली दबाकर हत्या करने के बाद अपने साथी ( मितान) बरतू राम राठिया के साथ शव को दफन करना कबूल किया है । युवती के परिजन दिनांक 17.02.2022 को थाना छाल में युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । परिजन बताये कि युवती कोरबा कॉलेज पढने जाती है, दिनांक 28.11.21 को सुबह लगभग 8.00 बजे सेतराम राठिया के साथ कोरबा कालेज जा रही हूं कहकर घर से निकली जो घर वापस नही आई । अपने रिस्तेदारी में पता करने पर भी लडकी का कोई पता नही चला है । परिजन बताये कि युवती का प्रेम संबंध सेतराम राठिया से विगत तीन वर्षो से होने के कारण युवती सेतराम राठिया को शादी करने के लिये बार बार कहती थी पर सेतराम राठिया टालमटोल कर शादी करने से इंकार कर रहा था । परिजन युवती के गुम होने पर सेतराम राठिया का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया गया था । छाल पुलिस गुम इंसान दर्ज कर युवती की पतासाजी किया जा रहा था कि जांच दौरान गांव के कुछ लोग युवती के परिजन तथा पुलिस को बताये ‍कि सेतराम राठिया को उसके मितान बरतू राम राठिया के साथ कुडेकेला कुबरा ढोढा जंगल सेतराम राठिया के खेत के पास गढ्ढा खोदकर कोई चीज दबाते देखे थे । परिजन किसी अनहोनी की आशंका कर छाल प्रभारी को खेत के पास खनन कराने निवेदन किया गया । थाना प्रभारी द्वारा विधिवत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का उत्खन्न कराया गया जहां एक शव मिला । शव के संबंध में सेतराम राठिया से कड़ी पूछताछ पर सेतराम राठिया युवती का गला दबाकर हत्या करना और अपने साथी के साथ शव को दफन करना स्वीकार किया ।

आरोपी सेतराम राठिया पिता महेश्वर राम राठिया उम्र 29 वर्ष निवासी कुड़ेकेला मुनुद पारा थाना छाल बताया कि युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, दिनांक 28/11/2021 के सुबह लगभग 9:00 बजे भी दोनों के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा हुआ जिस पर गमछा से युवती का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दिया और शव को बोरा में भरकर अपने मितान बरातू राम राठिया के साथ अपनी मोटरसाइकिल पल्सर सीजी 13 AJ-8174 में शव को लेकर कुड़ेकेला कुबरा ढोढा जंगल ले गया । खेत के पास 4-5 दिन पहले खोदे गए गड्ढे में शव को दफना कर ऊपर झाड़ियों को काटकर एवं लकड़ियों से ढक कर छिपा दिए तथा युवती के हैंड बैग, चुड़ी चप्पल, बाली का जलाये और घटना में प्रयुक्त फावड़े एवं मोटरसाइकिल को घर में छुपा कर रख दिए । आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर दिनांक 02/03/2022 को आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष मृतिका के अधजले हैंड बैग, चूड़ी, चप्पल, बाली को जप्त किया गया है । घटना के संबंध में मृतिका के पिता के रिपोर्ट पर थाना छाल में दर्ज अप.क्र. 77/2022 धारा 302, 201, 120(B),34 IPC दोनों आरोपी सेतराम राठिया पिता महेश्वर राम राठिया उम्र 29 वर्ष तथा बरातू राम राठिया पिता जनक राम राठिया उम्र 29 वर्ष साकिनान कुड़ेकेला मुनुद पारा थाना छाल को आज दिनांक 03.03.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक प्रवीण मिंज, उप निरीक्षक जवाहर राठौर, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह नेटी, आरक्षक हरेंद्र पाल जगत, बसंत लकड़ा एवं गोविंद बनर्जी की सराहनीय भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...