रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (High Court) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद की गई हैं। यह फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से परामर्श के बाद लिया गया, जिसके बाद आधिकारिक आदेश जारी किया गया।बता दें कि, जिन न्यायाधीशों को स्थायी नियुक्ति मिली है, उनमें जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद का नाम शामिल है। इन नियुक्तियों से राज्य की न्यायिक प्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मामलों के तेजी से निपटारे और न्यायिक कार्यों में गति आने की संभावना है।








