कोलकाता। बंगाल में चुनावी माहौल में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। कोयला तस्करी मामले में ईडी की टीम कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापा मारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम शांतनु के अलावा एक और व्यवसायी जय कामदार के घर पर भी छापेमारी कर रही है। शांतनु बिस्वास के दो ठिकानों और जय कामदार के एक ठिकाने पर छापेमारी जारी है।
कामदार के बेहाला स्थित आवास पर ताला लगा हुआ था और गेट के अंदर कुत्ता मौजूद था। जिसके चलते ईडी की टीम करीब 40 मिनट बाहर ही खड़ी रही। कोयला तस्करी की जांच में शांतनु सिन्हा बिस्वास का भी नाम आया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें तलब भी किया था।







