रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?

रायपुर।शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग रोड-01 एवं रिंग रोड-02 की सीमा से शहर की ओर आने वाले 19 प्रवेश मार्गों से शहर के भीतर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह प्रतिबंध प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ जो 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा।

प्रतिबंधित प्रवेश मार्गों में तेलीबांधा थाना के सामने चौक, कैनाल रोड प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, महावीर नगर चौक रिंग रोड 01, राजेंद्र नगर चौक रिंग रोड 01, पचपेड़ी नाका चौक रिंग रोड 01, संतोषीनगर चौक रिंग रोड 01, भाठागांव चौक रिंग रोड 01, कुशालपुर चौक रिंग रोड 01, रायपुरा चौक रिंग रोड 01, कचना रेलवे क्रॉसिंग, डीडी नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01, टाटीबंध चौक, हीरापुर टर्निंग रिंग रोड, गोगांव तिराहा रिंग रोड नं. 02, गोंदवारा तिराहा रिंग रोड नं. 02, पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी, विधानसभा रोड स्थित व्हीआईपी तिराहा एवं एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड मार्ग शामिल हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG – गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा काम, वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

रायपुर। कहते है ना प्यार में लोग कुछ भी कर सकते है। ऐसे ही मामला राजधानी रायपुर से आया है। जहां पुलिस ने बाइक...

CHHATTISGARH NEWS

CG – गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा काम, वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

रायपुर। कहते है ना प्यार में लोग कुछ भी कर सकते है। ऐसे ही मामला राजधानी रायपुर से आया है। जहां पुलिस ने बाइक...

RAIGARH NEWS

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से की सौजन्य भेंट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं पशुपति नाथ जी की  पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की गई भेंट कलेक्टर हुए...