छत्तीसगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तमोरा बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में 94 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है, जबकि 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 40 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।

वन विभाग के मुताबिक, कक्ष क्रमांक 95 और 96 में अतिक्रमण कर हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी और जमीन को खेती योग्य बनाया जा रहा था। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि कुल 116.596 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया गया था। शिकायतों के बाद वन विभाग ने राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण तोड़े गए और करीब 54 अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Crime : हत्या या हादसा… महादेव घाट खारून में मिली महिला की लाश, सिर में चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी (Raipur Crime News) से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

CHHATTISGARH NEWS

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

अब्दुल कलाम किस्म बनी उम्मीद की नई किरण   रायपुर-लेमनग्रास की खेती कम पानी, बंजर जमीन और न्यूनतम मेहनत में बंपर मुनाफा देने वाला एक...

RAIGARH NEWS

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से की सौजन्य भेंट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं पशुपति नाथ जी की  पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की गई भेंट कलेक्टर हुए...