यात्रियों के लिए राहत: बिलासपुर से दिल्ली शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

spot_img

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट से 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। एलायंस एयर द्वारा इस दिन शाम के वक्त बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी शाम की विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी.

बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। नई सेवा के तहत विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगा और 6:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

प्रारंभिक चरण में यह सेवा प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी, जिसे यात्रियों की मांग के अनुसार भविष्य में सप्ताह में दो दिन तक बढ़ाने की योजना है। इस नई सुविधा से अब यात्री दिनभर के अपने कार्यों को निपटाने के बाद शाम को सीधे देश की राजधानी के लिए यात्रा कर सकेंगे।

खासतौर पर व्यावसायिक, शासकीय और निजी कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा बेहद सुविधाजनक साबित होगी। इसके साथ ही, शाम के समय उड़ान संचालन से एक महत्वपूर्ण तकनीकी लाभ भी मिलेगा। दोपहर के उच्च तापमान के कारण विमानों पर लगने वाली ‘लोड पेनल्टी’ की समस्या अब नहीं रहेगी, जिससे विमान अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगे। इससे अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

नई हवाई सेवा न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने में सहायक होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

RAIGARH NEWS

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, व्हॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले, पहले दिन मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का उत्साह रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय...