उच्च न्यायालय ने धान खरीदी मामले में समिति प्रबंधक को मिली अग्रिम जमानत ।

spot_img

उच्च न्यायालय ने धान खरीदी मामले में समिति प्रबंधक को मिली अग्रिम जमानत ।

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

रायगढ़ कलेक्टर के आदेश के बाद हुई थी एफ आई आर।

घरगोड़ा/विगत कुछ दिनों पूर्व धान खरीदी मामले में विभिन्न विवाद सामने आए जिसमे से प्रमुख रूप से सेवा सहकारी समिति लैलूंगा एवं सेवा सहकारी समिति राजपुर के अंतर्गत धान खरीदी में अनियमितता पाई गई, जिसमे समिति के विरुद्ध कृषकों से अनुचित लाभ लेना एवम कृषकों के रकबा में वृद्धि करने जैसे आरोप लगाए गए। कलेक्टर रायगढ़ द्वारा उक्त संबंध में जांच की गई एवम आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने हेतु शाखा प्रबंधक अपेक्स बैंक लैलूंगा को निर्देशित किया । जिसके बाद मामले में लैलूंगा थाने में दो एफ आई आर अपराध क्रमांक 265 एवम अपराध क्रमांक 266 धारा 409,420,34 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दर्ज की गई । इसमें से एक मामले में लैलूंगा समिति प्रबंधक प्रहलाद बेहरा द्वारा अपने अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा एवम मनीष बेहरा के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ के समक्ष अग्रिम जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। मामले में पैरवी के दौरान आवेदक के अधिवक्ता द्वारा पूरे प्रकरण को झूठा बताते हुए तर्क दिया कि किसी भी प्रकार से शासन को हानि नहीं हुई एवम मुख्य आरोपियों को छोड़कर निर्दोष व्यक्तियों को उक्त प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, इसके साथ ही अन्य तर्क भी माननीय न्यायालय के समक्ष रखे गए। जिसपर विचार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा समिति प्रबंधक को राहत देते हुए अग्रिम जमानत का लाभ देकर आदेश पारित किया। एवम राजपुर समिति के आरोपियों के संबंध में जमानत आवेदन माननीय न्यायालय के समक्ष लंबित है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में पड़ा था गंभीर दिल का दौरा

Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने...

CHHATTISGARH NEWS

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में पड़ा था गंभीर दिल का दौरा

Nana Patekar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...