चंदनू में हुआ अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन

spot_img

चंदनू में हुआ अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 18 नवम्बर 2022-आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से आज अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम चंदनू में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मांग, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 89 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।  
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका) का वितरण किया गया। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण, उद्यानिकी, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, महिला बाल विकास, विद्युत, श्रम, पशुपालन विभाग, क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता सहित विकासखण्ड एवं अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। आगामी शिविर का आयोजन 23 नवम्बर को अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा, साजा के ग्राम देवकर, बेरला के ग्राम सरदा एवं नवागढ़ के ग्राम भदराली में किया जायेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sahkar Se Samriddhi Workshop: जगदलपुर में राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप शुरू, 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के पंजीयक जुटे

Sahkar Se Samriddhi Workshop: बस्तर में पहली बार केंद्रीय मंत्रालय के स्तर पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता के जरिए किसान आय बढ़ाने,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...