कल घरजियाबथान और कुसुमताल में आयोजित होंगे जनसमस्या निवारण शिविर

spot_img

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। इस अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है।
इसी क्रम में 20 मई 2026 को जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम घरजियाबथान तथा कांसाबेल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कुसुमताल में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आसपास के ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। घरजियाबथान शिविर में खरकट्टा, खारढोढ़ी, घरजियाबथान, चंदागढ़, चंदरपुर, डुमरबहार, तमता, तिरसोंठ, सुरजगढ़, शेखरपुर, रघुनाथपुर, बिलडेगी, बटुराबहार, बनगांव-बी, बालाझर, कुड़केलखजरी एवं पंडरीपानी के ग्रामीण शामिल होंगे।

इसी प्रकार कुसुमताल शिविर में नकबार, बटईकेला, साजापानी, चिडोरा, कुसुमताल, खुटेरा, खारपानी, सागीभावना, कोडलिया, डांडपानी, सिहारबुड़, लमडांड, पोंगरो एवं कांसाबेल के ग्रामीण अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा।

कलेक्टर  रोहित व्यास ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविरों के सुचारू संचालन और प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन के आरोप राजधानी पहुंचे, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्टों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग वायरल वीडियो,...

CHHATTISGARH NEWS

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन के आरोप राजधानी पहुंचे, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्टों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग वायरल वीडियो,...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...