spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

6 महीने से एक्स-रे मशीन खराब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ बना रेफर सेंटर – भाजपा नेता डॉ. खरे..

6 महीने से एक्स-रे मशीन खराब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ बना रेफर सेंटर – भाजपा नेता डॉ. खरे

विनय सिंह बेमेतरा

नवागढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में लगभग 6 महीनों से एक्स-रे मशीन खराब है अधिकारियों की उदासीनता की वजह से मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है आए दिन यहां एक्सीडेंटल केस हड्डी फ्रैक्चर हाथ पैरों में मोच आने के प्रकरण आते रहते हैं, जिन मरीजो का एक्सरे जांच जरूरी होता है, मगर यहां के प्रशासनिक अमला को कोई फर्क नहीं पड़ता है की मरीज को भरपूर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले, उचित जांच ना हो पाने की वजह से एक्स-रे संबंधित मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने के अलावा डॉक्टरों के पास और कोई रास्ता नहीं बचता । मशीन खराबी की जानकारी लेने आपको किसी के पास जाना नहीं पड़ेगा एक्सरे लैब के सामने स्पष्ट रूप से लिख दिया गया है की एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण एक्स-रे संबंधित कार्य बंद है । अगर मशीन सुधर भी जाती है क्या अस्पताल को नया मशीन मिल जाता है फिर भी मशीन चलाएगा कौन क्योंकि टेक्नीशियन का ट्रांसफर हो चुका है ।

भाजपा नेता डॉ. जगजीवन खरे ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, 6 महीने से खराब एक्सरे मशीन का नही बन पाना इस ओर इशारा करता है की प्राइवेट अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है रही बात यह है । की नवागढ़ का विधायक खुद स्वास्थ्य विभाग के संसदीय सचिव हो कर अपने ही नवागढ़ क्षेत्र के अस्पताल में भरपूर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं ।

हमने इस विषय पर बीएमओ डॉ रजा से जब बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने पदभार ग्रहण करते ही एक्स-रे मशीन के खराबी के संबंध में सीएमएचओ बेमेतरा को इसकी जानकारी दी थी, नया एक्सरे मशीन लगाने हेतु सीएमएचओ कार्यालय से पत्र जारी हो चुका है जल्द ही मशीन हमें प्राप्त हो जाएगी व टेक्नीशियन स्टाफ की कमी है वह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को दुर्ग जिले...
Latest
कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बकाया बिल से छुटकारा: छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत फार्महाउस बना था आईपीएल सट्टे का कंट्रोल रूम, पुलिस की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार