भीषण एक्सीडेंट में एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के तखतपुर मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार सवारी बस और मोटर साइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा निजी कार्य से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस और मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के लिए सड़क को क्लियर कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

बरसात में सड़क हादसों पर ब्रेक: रायगढ़ पुलिस ने हाईवे पर मवेशियों के गले में पहनाए रेडियम बैंड, पशुपालकों से की बड़ी अपील

रायगढ़। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा एवं घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रायगढ़ यातायात...