WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज यातायात थाना, कोरबा द्वारा निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन, कोरबा एवं निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में विशेष यातायात एवं सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

CHHATTISGARH NEWS

बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने के मामले में कलेक्टर सख्त

मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिसबिलासपुर, 12 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय...

RAIGARH NEWS