भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक


बिलासपुर – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, एल्डरमैन देवेंद्र कौशिक, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) रवीश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर डॉ. अजय कौशिक उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।” अतिथियों ने विद्यालय परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट दिनेश जायसवाल, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) आरती राय, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा प्रदीप केरकेट्टा, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन तथा विकासखंड सचिव (दक्षिण) संतोष तंबोली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गाइडर के रूप में अपर्णा सारखेल,भारती दुबे,संध्या तिवारी,मधु राजे सिंह,किरण बाला पाण्डेय एवं कौशल्या साहू तथा स्काउटर के रूप में प्रदीप निर्णेजक,विकास लहरें, उदय नारायण जगत,  वीरेंद्र रजक एवं शिव साहू उपस्थित रहे। रोवर्स के रूप में चंद्रशेखर पंकज, युगल विश्वकर्मा, कुलभूषण कुर्रे, ग्यास खान, प्रिंस एवं डेनियल लाझेकर सहित जिले के अनेक स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा संचालित सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिला ऑफिसर्स क्लब ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिलासपुर - पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला ऑफिसर्स क्लब द्वारा गुरुवार को क्लब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...