spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

आकांक्षी जिला के लिए प्राथमिकता से कार्य करें सभी अधिकारी- कलेक्टर,

आकांक्षी जिला के लिए प्राथमिकता से कार्य करें सभी अधिकारी- कलेक्टर,

9 दिसम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,

मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की घोषणा एवं निर्देश पर अमल करने की दिशा में तेजी से करें कार्य,

हरदीप छाबड़ा,

मोहला()- कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने कहा कि आकांक्षी जिला के लिए सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता से पोर्टल में एण्ट्री करना सुनिश्चित करें। अम्बागढ़ चौकी विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड बनाया गया है। इसके लिए विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात के दौरान चिल्हाटी में महाविद्यालय खोलने तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 9 दिसम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा एवं निर्देश पर अमल करने की दिशा में तेजी से कार्य करें। कलेक्टर ने 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का ईपिक कार्ड बनाने के कार्य प्राथमिकता से करें। बीएलओ के माध्यम से यह कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम में आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक 1 जनवरी 2023 के साथ साथ 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2023 को पात्रता रखने वाले युवा नागरिक भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु प्रारूप -6 में अग्रिम आवेदन कर सकेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 के कार्यक्रम में सभी पात्र युवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन डाउनलोड करके इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। उक्त बातें कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि औंधी, खडग़ांव में तहसील कार्यालय के लिए जमीन का चिन्हांन किया जा चुका है। जिसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र, मिलेट मिशन, पीएससी कोचिंग, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सड़क मरम्मत, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनीक योजना सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर आरके आचला, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमितनाथ योगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार