पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

spot_img

कोरबा – प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय, विक्रय एवं संग्रह पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।जांच अभियान के दौरान वंदना सेल्स, वचन मिल्क पार्लर, अलंकार डेयरी, गणेश डेयरी, प्रभात डेयरी, रवि डेयरी, संतोष डेयरी तथा सर्वमंगला डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कहीं भी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान नकली/एनालॉग पनीर का क्रय, विक्रय, संग्रह अथवा उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने जिले के सभी हलवाई, कैटरर्स एवं शादी, भोज तथा अन्य सामूहिक आयोजनों में भोजन तैयार करने वाले संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुसार आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर ही अपना व्यवसाय संचालित करें तथा किसी भी स्थिति में एनालॉग पनीर का उपयोग न करें।खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नकली अथवा एनालॉग पनीर के उपयोग, बिक्री या संग्रह की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

CHHATTISGARH NEWS

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...