तिल्दा : पावर प्लांट परिसर में हाईवा की टक्कर से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर धरना

spot_img

ड्यूटी के लिए पहुंचा था मजदूर, हादसे के बाद प्लांट गेट पर जुटे परिजन और साथी कर्मचारी

तिल्दा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र स्थित एक पावर प्लांट परिसर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के लिए प्लांट परिसर पहुंचे मजदूर युवक को एक हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक जांजगीर-चांपा क्षेत्र का निवासी

मृतक की पहचान केशव महिलांगे के रूप में हुई है। वह जांजगीर-चांपा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और ठेकेदार के अधीन प्लांट में काम करता था। घटना के बाद प्लांट परिसर में काम करने वाले मजदूरों में आक्रोश फैल गया।

मजदूरों और परिजनों ने प्लांट गेट पर दिया धरना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में मजदूरों और परिजनों ने प्लांट के मुख्य गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।

धरने पर बैठे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा करने और अन्य मांगों का समाधान किए जाने की मांग की जा रही है।

हादसे की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग

मजदूरों और परिजनों का कहना है कि प्लांट परिसर में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच श्रमिकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। हादसे के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था और घटना की जिम्मेदारी तय करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

CHHATTISGARH NEWS

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 20 को दशहरा; जानें अष्टमी-नवमी की तारीख

तिथि क्रम में बदलाव के चलते इस बार नवरात्रि के पर्व को लेकर खास चर्चा, 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के पूजन का संयोग Shardiya Navratri...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...