गरियाबंद : भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क से उतरी, राहगीर घायल

spot_img

पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान हुआ हादसा

गरियाबंद। भूतेश्वरनाथ दर्शन के बाद रायपुर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर घायल हो गया।

112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायल व्यक्ति को तत्काल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

बस के सड़क से उतरने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुट गई। हादसे में बस में सवार श्रद्धालुओं की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नर्सिंग संवर्ग की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 7 अक्टूबर को ज्ञापन और 30 अक्टूबर को महारैली

ग्रेड पे बढ़ाने समेत लंबित मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी 7...

CHHATTISGARH NEWS

नर्सिंग संवर्ग की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 7 अक्टूबर को ज्ञापन और 30 अक्टूबर को महारैली

ग्रेड पे बढ़ाने समेत लंबित मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी 7...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...