WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन अंकुश : धरमजयगढ़ में दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा

दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अगस्त 2026 की रात ग्राम खम्हार में कार्रवाई की। इस दौरान दोनों स्थानों पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते आरोपी पाए गए।

6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जुआ फड़ों से जुआ सामग्री और दांव पर लगाई गई रकम के संबंध में आवश्यक जब्ती कार्रवाई भी की गई।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...