WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Tiranga Yatra Raipur : हजारों नागरिकों के साथ तिरंगे के रंग में रंगी राजधानी, CM साय ने थामा तिरंगा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। हाथों में लहराता तिरंगा, भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के गीत और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हजारों नागरिकों का उत्साह—राजधानी रायपुर आज पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिक राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुए।

मुख्यमंत्री साय ने थामा तिरंगा

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामकर लोगों के साथ कदम से कदम मिलाया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हुए शामिल

यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पूर्व सैनिकों सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

एक किलोमीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा हाथों में थामा गया करीब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण रहा। विद्यार्थियों और नागरिकों के इस उत्साह ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। राजधानी में आयोजित इस भव्य आयोजन में नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...