WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अटल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके योगदान को किया याद

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे।

अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व से साकार हुआ छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राष्ट्रनायक थे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और संवेदनशील सोच का परिणाम है। उन्होंने इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास की आवश्यकताओं और पृथक राज्य की वर्षों पुरानी जनआकांक्षा को समझते हुए प्रधानमंत्री के रूप में उसे साकार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य के रूप में पहचान दिलाने वाला अटल जी का ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

अटल जी का स्नेह और मार्गदर्शन आज भी प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल जी का छत्तीसगढ़ से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि गहरा आत्मीय और भावनात्मक था। छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों के प्रति उनके मन में विशेष स्नेह था।

मुख्यमंत्री ने अटल जी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें स्वयं भी उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अटल जी के साथ जुड़ी अनेक आत्मीय स्मृतियां आज भी उनके मन में जीवंत हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी का स्नेह और मार्गदर्शन उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में शामिल है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में ही मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा

मुख्यमंत्री ने किया कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में ही मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा

मुख्यमंत्री ने किया कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...