WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान चली गोली, दो लोग घायल; मुंबई जा रहा था यात्री

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होने से पहले हुआ हादसा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। हादसे में AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था यात्री

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का रहने वाला यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से वाराणसी से मुंबई जाने वाला था। यात्री ने एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अपने पास पिस्तौल और मैगजीन होने की जानकारी दी थी।

हथियार की जांच के दौरान हुआ फायर

अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान यात्री की पिस्तौल से अचानक एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले जमीन से टकराई और इसके बाद पास खड़े दो AAICLAS स्क्रीनर्स को जा लगी। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल बताई जा रही है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने दी घटना की जानकारी

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला एक यात्री अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। यात्री ने अपने पास हथियार होने की जानकारी दी थी। हथियार की जांच के दौरान एक राउंड फायर हो गया, जिससे AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज ने कसी कमर, यादव भवन में बनी भव्य आयोजन की रणनीति

तेलीकोट के यादव भवन में जुटे समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खरसिया। ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS