WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में यलो अलर्ट

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कई घंटों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली और कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

रायपुर में भी झमाझम बारिश

राजधानी रायपुर में भी बीते कई घंटों से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। वहीं नदी-नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जरूरी काम से बाहर निकलने पर छाता और रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है।

कोरबा में 781 मिलीमीटर औसत बारिश

कोरबा जिले में 1 जून से 17 अगस्त 2026 तक 781 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार कोरबा में 992 मिमी, अजगरबहार में 664.5 मिमी, भैंसमा में 776.7 मिमी, करतला में 742.7 मिमी, बरपाली में 746 मिमी, कटघोरा में 767.1 मिमी, दीपका में 855.4 मिमी, दर्री में 906.6 मिमी, पाली में 806.9 मिमी, हरदीबाजार में 601.8 मिमी, पोंड़ीउपरोड़ा में 826.4 मिमी और पसान में 685.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 37.1 मिलीमीटर औसत बारिश हुई।

गरियाबंद में 795 मिलीमीटर औसत वर्षा

गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 1 जून से 17 अगस्त तक 795 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 703 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जिले में सबसे ज्यादा बारिश मैनपुर तहसील में 1012.7 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा छुरा में 898.1 मिमी, फिंगेश्वर में 893 मिमी, राजिम में 891.9 मिमी, गरियाबंद में 857.2 मिमी, देवभोग में 568.7 मिमी और अमलीपदर में 443.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती जिले में 736.1 मिलीमीटर बारिश

सक्ती जिले में 1 जून से 17 अगस्त 2026 तक 736.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सक्ती में 651.9 मिमी, जैजैपुर में 564.8 मिमी, मालखरौदा में 860.3 मिमी, डभरा में 752.1 मिमी, नया बाराद्वार में 821 मिमी, अड़भार में 722.9 मिमी, हसौद में 667.8 मिमी, चंद्रपुर में 833 मिमी और भोथिया में 751.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आने वाले दिनों में CG Weather Update पर लोगों की नजर बनी हुई है। प्रशासन ने भी मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दूध में नींद की दवा, गमछे से गला घोंटा! अंधे कत्ल का खौफनाक खुलासा—पति-पत्नी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देवेन्द्र जायसवाल की विशेष रिपोर्टलोरमी/डिंडौरी। चौकी डिंडौरी पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ग्राम घानाघाट...

CHHATTISGARH NEWS

दूध में नींद की दवा, गमछे से गला घोंटा! अंधे कत्ल का खौफनाक खुलासा—पति-पत्नी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देवेन्द्र जायसवाल की विशेष रिपोर्टलोरमी/डिंडौरी। चौकी डिंडौरी पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ग्राम घानाघाट...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...