WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37


कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक गुरुवार को सामुदायिक भवन, कारगिल चौक नगर पंचायत कोतबा में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर जमकर मंथन हुआ।

बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को बूथ तक मजबूत करने की रणनीति

बैठक में चार ग्रामीण एवं एक शहरी मंडल के प्रभारियों का मनोनयन किया गया। तय किया गया कि संबंधित मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक माह मंडल, पंचायत एवं बूथ कमेटियों की बैठक करेंगे। कांग्रेस संगठन ने इसे जमीनी स्तर पर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया।

बैठक में नगर पंचायत कोतबा के मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। वहीं बागबहार मंडल को विभाजित कर एक और मंडल बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

बैठक में पत्थलगांव विधानसभा संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ, पंचायत एवं मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए बिजली बिलों में कथित बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर विरोध दर्ज कराने की अपील की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार के प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के कोषाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारियों की भूमिका और स्मार्ट मीटर के विरोध में संगठन की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से दिखी कांग्रेस की ताकत

बैठक में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, पूर्व पार्षद एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर आरती सिंह, रत्ना पैंकरा, सुकृत सिंह, महेन्द्र अग्रवाल, वीरेंद्र एक्का, संदीप कुजूर, सुमित शर्मा, जगरनाथ गुप्ता, प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र यादव, आकाश मित्तल, पंकज शर्मा, मुकेश पैंकरा, पुनेश्वर चौहान, नारायण सिंह, चन्द्रमणि वैष्णव, शेखर यादव, अंकित खाखा, अरुण सिदार, हरिराम पोर्ते, आलोक मिंज, विकास मिंज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्षों में हरी शंकर यादव, सुरेंद्र सिंह, टंकेश्वर यादव एवं कुंवर जीत सिंह सहित महिला कांग्रेस, पूर्व पार्षदों एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। अंततः सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजीव गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर - भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जन्मजयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री बी.वी. श्रीनिवास...

CHHATTISGARH NEWS

राजीव गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर - भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जन्मजयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री बी.वी. श्रीनिवास...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...